इस्राईली प्रसारण कमेटी ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि मोसाद ने चिकित्सा उपकरणों की एक खेप का बंदोबस्त किया है जिसमें 27 वैंटीलेटर मशीनें, 1 करोड़ मास्क और दसियों हज़ार कोरोना की टेस्ट किट है। रिपोर्ट में बताया गया कि एक सप्ताह के भीतर चिकित्सा उकपरणों की यह दूसरी खेप है जो इस्राईल पहुंची है।
इससे पहले रोयटर्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि फ़ार्स खाड़ी के एक अरब देश से इस्राईल को एक लाख कोरोना टेस्ट किट मिली है। बताया जाता है कि मोसाद को कोरोना टेस्ट किट संयुक्त इमारात ने दी है।
इस बीच हाआरेत्ज़ अख़बार में टीकाकार जदऊन लेवी ने लिखा कि इस्राईली सरकार ने कोरोना का प्रसार रोकने के नाम पर जो कड़े क़दम उठाए हैं उससे इस्राईलियों को नरक याद आ गया है। उन्होंने लिखा कि एक दो दिन के भीतर इस्राईल भी फ़िलिस्तीन के उन इलाक़ों जैसा हो जाएगा जिनकी इस्राईल ने नाकाबंदी कर रखी है।